Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अचानक मोबाइल की बैटरी में हुआ ब्लास्ट और लहूलुहान हो गया 10 साल का मासूम, काटनी पड़ी हथेली…

अचानक मोबाइल की बैटरी में हुआ ब्लास्ट और लहूलुहान हो गया 10 साल का मासूम, काटनी पड़ी हथेली…

Rajasthan (राजस्थान) में जोधपुर संभाग के पाली जिले में 26 जून को एक अत्यंत दुखद हादसा हुआ। एक पुराने मोबाइल की बैटरी से एक बच्चा खेल रहा था। अचानक उसमें विस्फोट हुआ और 10 साल का मासूम साहिल उसकी चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। बच्चे की उंगलियां हाथ से अलग हो गईं। गंभीर हालत में ऑपरेशन कर बच्चे की हथेली को काटकर अलग करना पड़ा। घटना जिले के रायपुर की है।

दायें हाथ की हथेली को काटना पड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाके की आवाज सुनकर साहिल की मां दौड़ करा आई तो उसे अपने बेटे की उंगलियां खून से सनी नजर आईं। घटना के वक्त साहिल के पिता बाहर थे, जिनको सूचना दी गई। बच्चे को पहले रायपुर के एक अस्पताल में दिखाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया। भीलवाड़ा में चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया, जिसमें उसकी दायें हाथ की हथेली को काट कर अलग करना पड़ा। फिलहाल बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Share this:

Latest Updates