Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजीव कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे अपना कार्यभार, सुशील चन्द्रा 14 मई को हो जाएंगे सेवानिवृत्त

राजीव कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे अपना कार्यभार, सुशील चन्द्रा 14 मई को हो जाएंगे सेवानिवृत्त

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भारत के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वह 14 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे सुशील चन्द्रा का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने राजीव कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राजीव कुमार को 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

बिहार- झारखंड कैडर से है राजीव का ताल्लुक

राजीव कुमार ने 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजीव कुमार 1984 बैच के बिहार/झारखंड कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं। फरवरी 2020 में वह प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

Share this:

Latest Updates