Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजकमल की छात्रा पलक व आचार्य पप्पू कुमार को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित

राजकमल की छात्रा पलक व आचार्य पप्पू कुमार को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित

Dhanbad  news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news: झारखंड सरकार ने 12 अक्टूबर को खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए सम्मान राशि वितरण समारोह का शानदार आयोजन टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव रांची में किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, खेल मंत्री हफीजूल हसन, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, खेल निदेशक, पूर्व ओलंपियनस ने सभी को सम्मानित किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स, मंडला मध्य प्रदेश मे झारखंड के लिए कास्य पदक जीतनेवाली  गतका खिलाड़ी पलक परमा  व कोच पप्पू कुमार को 50 -50 हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया। राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ानेवाले 222 खिलाड़ी तथा 15 खेल के उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के बीच लगभग  05 करोड़  रुपये वितरित किये गये।

पलक विज्ञान की छात्रा

ज्ञातव्य है कि पलक परमा राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में एकादश विज्ञान की छात्रा है और पप्पू कुमार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हैं। प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि इस तरह पुरस्कृत होने से अन्य बच्चों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इसके लिए लगातार खेल में लगे रहनेवाले छात्र-छात्राओं एवं खेल शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की है। झारखंड सरकार द्वारा राजकमल स.वि.मंदिर के आचार्य व छात्रा के पुरस्कृत होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

मौके पर इनकी रही मौजूदगी 

इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूइया कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या  उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन एवं गतका एसोसियेशन आफ झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने  बधाई व शुभकामनाएं दीं ।

Share this:

Latest Updates