Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव तय करेंगे ओड़िशा के नये सीएम का नाम, भाजपा ने बनाया पर्यवेक्षक

राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव तय करेंगे ओड़िशा के नये सीएम का नाम, भाजपा ने बनाया पर्यवेक्षक

National news: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केन्द्रीय मंत्री ओडिशा रवाना हो गये हैं। इसकी घोषणा रविवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में की।

विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओड़िशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि ओड़िशा के नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 12 जून को होगा। इस महत्त्वपूर्ण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। 147 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें हासिल कीं। बीजेडी ने 51 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के 74 के आंकड़े से काफी पीछे है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं।

Share this:

Latest Updates