Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नारायणी साहित्य मंच की अध्यक्ष बनीं राजस्वी मिश्र

नारायणी साहित्य मंच की अध्यक्ष बनीं राजस्वी मिश्र

Dhanbad news: नारायणी साहित्य मंच के पूर्व अध्यक्ष कविता विकास को सम्मानित किया गया.तथा सुधा राजस्वी मिश्रा को नए अध्यक्ष का पदभार देकर सम्मानित किया गया.कविता विकास को सभी साहित्यकारों ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र ,संस्था के प्रतीक चिन्ह एवं अपनी रचनाओं को पुस्तक के रूप में भेंट स्वरूप उनको समर्पित किया. कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कवि कवित्रियों ने अपने-अपने रचनाओं द्वारा कविता विकास को विदाई दी. इसके अतिरिक्त कई अन्य साहित्यिक मंचों ने भी उनको सम्मानित किया. जिसमें नवल साहित्य मंच ,हमारा प्यारा हिंदुस्तान मंच एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी उनको सम्मानित किया.

कविता विकास जी ने नारायणी साहित्य मंच के विस्तार हेतु नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधा राजस्वी मिश्रा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए नारायणी साहित्य मंच के अध्यक्ष के रूप में उनको शुभकामनाएं दी एवं सभी नारायणी साहित्य मंच के सदस्यों को इस मंच को आगे बढ़ाते हुए साहित्य की सेवा में अपना योगदान देने हेतु संबोधित किया.

सभी कवि- कवित्रियों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कवि मनमोहन पाठक, निर्दोष लक्ष्य जैन, रत्ना वर्मा, ममता बनर्जी, प्रीति कर्ण सभी ने कविता विकास के साहित्य के प्रति योगदान को सराहा एवं उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की. साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित प्रियदर्शनी पुष्पा, रिंकू दुबे वैष्णवी, अगम अनु, मनोज बरनवाल ,ममता पांडे, संगीता श्रीवास्तव ,सरिता पांडे , मंजू, एवं पर्यावरण मित्र के संस्थापक मिल्टन पार्थ सारथी जी की गरिमामय उपस्थिति रही उन्होंने भी इस संस्था को उसके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कविता विकास ने सभी कवि कवित्रियों का हृदय से आभार व्यक्त किया.

Share this:

Latest Updates