Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने झारखंड से आदित्य साहू को बनाया उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने झारखंड से आदित्य साहू को बनाया उम्मीदवार

झारखंड में दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा एक सीट पर उम्मीदवार उतारने जा रही है। पार्टी ने प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। रविवार देर रात को भाजपा ने झारखंड सहित कई राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

10 जून को होना है चुनाव

बताते चलें कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है। चुनाव आयोग की ओर से नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गयी है, वहीं 10 जून को मतदान की तारीख तय है। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और तीन जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। भाजपा के महेश पोद्दार और मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल सांसद के रूप में सात जुलाई को खत्म हो रहा है।

झारखंड में कुल विधायकों की संख्या फिलहाल 80

आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पाये जाने के बाद बंधु तिर्की की सदस्यता चली गयी है। ऐसे में अभी वर्तमान में प्रदेश में कुल 80 विधायकों की संख्या है, इसीलिए राज्य की वर्तमान विधानसभा में 26.67 मत पाने वाले उम्मीदवार का राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है। फिलहाल सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 30 विधायक हैं। वहीं, उसकी समर्थक कांग्रेस के पास 17 और राजद के पास एक विधायक है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के कुल 26 विधायक हैं।

Share this:

Latest Updates