Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव रिटर्निंग अफसर नियुक्त

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव रिटर्निंग अफसर नियुक्त

New Delhi News: चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है। इसके अलावा राज्यसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निर्देशक विजय कुमार को सहयोगी रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अफसर निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया के संचालन और निगरानी के लिए उत्तरदायी अधिकारी होते हैं।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आयोग के मुताबकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव 1952 के अधिनियम और 1974 से इससे जुड़े नियमों के अनुसार कराए जाते हैं। इसके लिए सरकार से विमर्श कर एक रिटर्निग अफसर नियुक्त किया जाता है।
परंपरा के तहत लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव में से किसी एक को रिटर्निंग अफसर बनाया जाता है। पिछले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में लोकसभा महासचिव रिटर्निंग अफसर थे। इस कारण इस बार राज्यसभा के महासचिव रिटर्निंग अफसर बनाये गये हैं। चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ विचार करके यह नाम तय किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खबर स्वस्थ का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की है।

Share this:

Latest Updates