Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड से चुपके चुपके कर ली सगाई, अब दूसरी बार बनेंगी दुल्हन!

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड से चुपके चुपके कर ली सगाई, अब दूसरी बार बनेंगी दुल्हन!

टेलीविजन की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आजकल अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। रितेश से अलग होने के बाद अब राखी आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में स्वयं स्वीकार किया था कि आदिल उनके बॉयफ्रेंड हैं। अब खबर आ रही है कि राखी सावंत ने चुपके चुपके अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल के साथ सगाई कर ली है।

राखी सावंत ने कर ली सगाई?

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राखी सावंत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं कि यह कोई पब्लिसिटी नहीं है। यह मेरा प्यार है। इसके बाद वह कैमरे के सामने अपनी रिंग दिखाती हैं। राखी सावंत आगे कहती हैं कि मैं इस बारे में किसी को नहीं बताना चाह रही थी, लेकिन अब बता रही हूं। 

रितेश संग टूट गई थी पहली शादी

हालांकि राखी सावंत ने बातचीत के दौरान सगाई और बॉयफ्रेंड का नाम तो नहीं लिया, पर उनकी इस बात का इशारा तो नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की ओर ही जा रहा है। मालूम हो कि राखी सावंत ने ‘बिग बॉस 15’ में पति रितेश को सबसे इंट्रोड्यूस करवाया था। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। ‘बिग बॉस 15’ से बाहर आने के बाद राखी सावंत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह और रितेश अब साथ नहीं हैं।

बॉयफ्रेंड के घर में हुआ हंगामा

राखी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि रितेश से अलग होने के बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इससे बाहर आने में आदिल ने उनकी मदद की। राखी ने बताया कि आदिल ने ही उन्हें प्रपोज किया था। हालांकि आदिल का परिवार उनके इस रिश्ते के खिलाफ है। राखी ने बताया कि जब आदिल के परिवार को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो खूब हंगामा हुआ था। उनके परिवार को मेरे कपड़े पहनने का तरीका पसंद नहीं है। लेकिन मैं उनके लिए खुद को बदलने के लिए तैयार हूं।

Share this:

Latest Updates