Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रामगढ़: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली खोया और पनीर के खिलाफ की कार्रवाई

रामगढ़: खाद्य सुरक्षा विभाग     ने नकली खोया और पनीर के खिलाफ की कार्रवाई

▪︎ 3.5 लाख का नकली पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थ जब्त, बिहार से रांची में खपाने की थी तैयारी

Ramgarh News : खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामगढ़ पुलिस की मदद से नकली खोया और पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने बिहार से रांची लाया जा रहा 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त किया है। इस जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये है। इसके साथ ही अवैध रूप से खाद्य सामग्री ले जाने के कारण तीन बसों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

बिहार से आया नकली खोया और पनीर

दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग को जानकारी मिली थी कि बिहार से भारी मात्रा में नकली पनीर और खोया बस के जरिये रांची लाया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब रामगढ़ पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रविवार की रात बिहार से आनेवाली बसों की जांच की गयी। इस दौरान पाया गया कि बसों में नकली पनीर और खोया भर कर अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने हकीकत जानने के लिए बसों मालिकों से सम्पर्क किया, जिस पर बस मालिकों ने कहा कि उन्हें खोया और पनीर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इन चीजों का इस्तेमाल कर बनाया जाता है नकली पनीर

इस मामले के बाद पुलिस और खाद्य विभाग मिलावटखोर के रैकेट तक पहुंचने की कोशिश में जुट गये हैं। हालांकि, विभाग का कहना है कि अभी तक कोई भी इन खाद्य सामग्रियों को अपना कहनेवाला नहीं है। पनीर के टुकड़ों पर आयोडिन डालते ही वह काला हो गया, जिससे साफ है कि यह पनीर नकली है। नकली पनीर में सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च मिलाया जाता है, जो शरीर के लिए जहर के समान है। इसे बनाने में डिटर्जेंट पाउडर, सिंथेटिक दूध और वनस्पति घी का प्रयोग होता है। नकली पनीर में मौजूद केमिकल कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है और नियमित सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ता है। मौके पर विभाग ने जब्त खोया और पनीर का परीक्षण किया, जिसमें दोनों में भारी मिलावट देखी गयी। अवैध कारोबारी नकली पनीर और खोया को राजधानी रांची में खपाने की तैयारी थी। समय रहते उनकी करतूत से पर्दा उठ गया।
बिहार के बख्तियारपुर से रांची बस से नकली खाद्य सामग्री ले जाने की सूचना मिली थी, जिसे लेकर रामगढ़ पुलिस की मदद से टोल प्लाजा के पास बसों की जांच की गयी। तीन बसों में नकली पनीर, खोया और अन्य खाद्य सामग्रियां मिलीं, जिनमें से पनीर पूरी तरह मानक के अनुरूप नहीं मिला। इन सभी चीजों के सैंपल लेकर रांची लैब भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव ने कहा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

बसों को चेतावनी देते हुए लगाया गया जुर्माना

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्रीवास्तव ने बिहार से रांची जा रही आरजू बस, भोजपुर क्लासिक बस और रेखा क्लासिक बस पर अवैध रूप से खाद्य सामग्रियों को ले जाने के आरोप के बाद जुर्माना लगाया है। तीनों बसों से 35 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये हैं और उन्हें चेतावनी दी गयी है कि भविष्य में बिना अनुमति के इस तरह की खाद्य सामग्रियों का परिवहन ना करें।

Share this:

Latest Updates