Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची भी हुई राममय, भक्ति में डूबे लोग

रांची भी हुई राममय, भक्ति में डूबे लोग

Ranchi news, Jharkhand news : अयोध्या धाम के भव्य एवं दिव्य राम मंदिर में श्री रामलला विराजमान हो गये हैं। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। रांची में भी जगह-जगह राम भक्त झूमते नजर आ रहे हैं। पूरा रांची राममय हो गया है।

रांची के कोकर, लालपुर, बरियातू, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, मेन रोड का संकट मोचन मंदिर, डोरंडा, धुर्वा, हिनू, बूटी मोड़ और अन्य जगहों पर स्थित मंदिरों में लोग भगवान राम के भक्ति गानों पर झूम रहे थे। सड़कों पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। कई जगहों पर लड्डू, पूड़ी, सब्जी, हलुआ, बुंदिया व खिचड़ी का वितरण किया जा रहा था। डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता लगातार कंट्रोल रूम से और घूम-घूम कर विधि-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी। एसएसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह का भड़काऊ मैसेज करने पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

Share this:

Latest Updates