Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi : …और अचानक बीयर बार में रेड मारने पहुंची पुलिस, अफरातफरी में चार अरेस्ट

Ranchi : …और अचानक बीयर बार में रेड मारने पहुंची पुलिस, अफरातफरी में चार अरेस्ट

Ranchi news : राजधानी रांची में कोतवाली पुलिस रेड करने के लिए पहुंची तो बीयर बार में अफरा तफरी मच गई। तमाशा बीयर बार में देर रात अश्लील गाना बजाने और जुआ खेलने के आरोप में पुलिस में चार लोगों को दबोच लिया। ये हें- अनिल चंद्र मंडल, सचिन कुमार, मनोज कुमार और रमेश कुमार। सबको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मनोज के पास से डेढ़ लाख रुपये और रमेश के पास से 31 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया गया है।
डीएसपी सादे कपड़ों में छापेमारी करने होटल पहुंचे थे। आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने पुलिस बल को बुलाया और कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में एक शहर का नामी बिल्डर भी है।

पुलिस चलाएगी चेकिंग अभियान

डीएसपी ने बताया कि देर रात लोगों ने फोन कर बताया कि बीयर बार के एक कमरे से काफी तेज आवाज में गाना बज रहा है। बजने वाला गाना भी काफी अश्लील है। पुलिस की टीम बीयर बार पहुंची तो गाना बज रहा था। इसके बाद पुलिस ने एक कमरे में छापेमारी कर चारों आरोपितों को पकड़ा। आरोपी कमरे में शराब पी रहे थे और जुआ खेल रहे थे। पुलिस का कहना है कि सभी होटल और लाज में पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी।

Share this:

Latest Updates