Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोहरे की चादर में ढंकी रांची, विजिबिलिटी हुई कम

कोहरे की चादर में ढंकी रांची, विजिबिलिटी हुई कम

Ranchi news, Jharkhand news : रांची में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सूर्य के बादलों की ओट में छुपे रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। इस कारण सर्द हवा और कोहरे के कारण कई इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ी है। बुधवार से ही राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरा का असर देखा जा रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गयी है। हालांकि, दोपहर तीन बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ।

19 तक राज्य के अधिकांश हिस्से में रहेगा कोहरा

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 19 जनवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्से में कोहरा का असर देखा जायेगा। कुछ हिस्सों में बारिश की सम्भावना है, जिसमें दक्षिणी, मध्य और उत्तर पूर्वी भागों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की सम्भावना है। बारिश पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में होने की प्रबल सम्भावना है। आनेवाले दो दिनों तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी, जिससे लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा।

19 जनवरी को उत्तर पश्चिमी हिस्से में मुख्य रूप से कोहरा का असर देखा जायेगा, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिला शामिल हैं। मध्य हिस्सों ; यथा रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला में भी कोहरा का असर देखा जायेगा।

Share this:

Latest Updates