Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रातू ब्लॉक के पास निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

Ranchi: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रातू ब्लॉक के पास निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

Ranchi news: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा – राँची*, (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, राँची) द्वारा आज दी. 05.05.2024 (दिन – रविवार)  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र – रातू ब्लॉक के निकट निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वच्छ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस निःशुल्क प्याऊ को लगभग दो महीने यानी ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। इसके बाद प्याऊ को लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया।

सकोरा और हाथ पंखा का वितरण

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा यह निःशुल्क प्याऊ सेवा प्रत्येक वर्ष लगाया जाता है। साथ ही शाखा द्वारा ‘पंछी को दाना – पंछी को पानी’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सकोरा का वितरण और RIMS अस्पताल में हाथ पंखा का वितरण भी किया जायेगा। आज के कार्यक्रम में समूह शाखा राँची की ओर से श्री रणजीत सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री रोहित कुमार सिंह, श्री सौरभ कुमार, श्री समर सिंह, श्री यदुनाथ शाहदेव, श्रीमती रितिका शाहदेव के साथ शाखा एवं मोहल्ले के लगभग 15 लोग शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates