Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi : बेड़ो के सब्जी व्यवसाई ओमप्रकाश पांडे के पुत्र प्रिंस पांडे के पेट में लगी है गोली

Ranchi : बेड़ो के सब्जी व्यवसाई ओमप्रकाश पांडे के पुत्र प्रिंस पांडे के पेट में लगी है गोली

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update :

बेड़ो बिजली ऑफिस टिकरा के समीप रात्रि लगभग 11:30 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने बेड़ो के सब्जी व्यवसाय लमकाना निवासी ओमप्रकाश पांडे के पुत्र प्रिंस पांडे के ऊपर जानलेवा हमला करके फरार हो गए। बताया जा रहा है कि प्रिंस पांडे के पेट में गोली लगी है। घटना के बाद प्रिंस पांडे को तत्काल लोगों ने इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल प्रिंस पांडे का ऑपरेशन जसलोक हॉस्पिटल में किया गया। बताया गया कि वह खतरे से बाहर है। 

प्रिंस पांडे अपने दोस्तों के घर खस्सी पार्टी में गया था

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस पांडे रात में अपने दोस्तों के घर खस्सी पार्टी में गया था। पार्टी से लौटने के दौरान घटना घटी। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। सभी अपराधी ब्लू कलर के अपाची बाइक में सवार होकर आए थे और प्रिंस पांडे के ऊपर फायर कर भाग निकले। जिससे प्रिंस पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हल्ला गुल्ला सुनकर बिजली विभाग के कर्मी भी मौके पर जमा हो गए।

Share this:

Latest Updates