Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांचीवासी अलर्ट ! मिलाकर न रखें सूखा और गीला कचरा, ऐसा करने पर 1 अगस्त से होगी यह परेशानी

रांचीवासी अलर्ट ! मिलाकर न रखें सूखा और गीला कचरा, ऐसा करने पर 1 अगस्त से होगी यह परेशानी

Jharkhand Update News, Ranchi, Wet & Dry Kachra, Not Mix, Nagar Nigam : अलग-अलग नेचर के कचरे को लेकर रांची नगर निगम ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसलिए रांची वासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है। अब आपको अपने घर में सूखा और गीला कचरा मिलाकर नहीं रखना होगा। रांची नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसा करने वालों के घरों से 1 अगस्त से निगम की गाड़ी कचरा नहीं उठाएगी। 

रखना होगा दो डस्टबिन

घर में दो अलग-अलग डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा रखना होगा। निगम की गाड़ी को दोनों कचरा अलग-अलग देना जरूरी है। बता दें कि नयी व्यवस्था लागू करने से पहले निगम शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से जागरूकता अभियान चलाएगा।

बायोगैस बनाने की है योजना

लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि रांची में रिंग रोड स्थित झिरी डंप यार्ड में गेल इंडिया द्वारा बायों गैस का प्लांट लगाया जा रहा है।. उसमें गीले कचरे को गलाकर बायो गैस बनेगी। बायो गैस बनाने के लिए निगम को पर्याप्त मात्रा में गीला कचरा मुहैया करवाना होगा। बताया जाता है कि रांची में औसतन रोजाना लगभग 600 मीट्रिक टन कचरा जमा होता है। इसमें आधा गीला रहता है। अब गीले कचरे को बायोगैस बनाने में उपयोग में लाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates