Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची आने वाले सावधान ! रात दस से सुबह छह बजे तक इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

रांची आने वाले सावधान ! रात दस से सुबह छह बजे तक इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Ranchi news, Ranchi Samachar, Jharkhand news, Jharkhand Samachar : कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण को देखते हुए शुक्रवार को रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवगमन पर रोक रहेगी। यह व्यवस्था लॉन्चिंग कार्य खत्म होने तक जारी रहेगा। हालांकि, कांटाटोली चौक के पास रहनेवाले लोगों के लिए इसमें छूट मिलेगी। साथ ही, दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने छूट मिलेगी। इस सम्बन्ध में गुरुवार रात ट्रैफिक एसपी की ओर से जानकारी दी गयी है।

वाहनों के आवागमन के लिए ये रूट किये गये निर्धारित

✓खेलगांव से कांटाटोली होकर आनेवाले सभी वाहन खेलगांव-टाटीसिल्वे-दुर्गा सोरेन चौक-नामकुम होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे।

✓दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली होकर आनेवाले सभी वाहन टाटीसिल्वे-खेलगांव होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे।

✓ दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड तक आने-जाने वालीं बसों को सिर्फ खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने की छूट दी जायेगी।

Share this:

Latest Updates