Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची की लेखिका को तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया सम्मानित

रांची की लेखिका को तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया सम्मानित

Ranchi news : तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि द्वारा भरतियार मंडपम, राज भवन, चेन्नई (तमिलनाडु ) में आदिवासी गौरव दिवस-सह-झारखण्ड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुदूर झारखण्ड से कलाकारों और साहित्यकारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

रांची निवासी हैं लेखिका एवं कवयित्री निर्मला कर्ण


   इस कार्यक्रम में झारखण्ड की रांची निवासी लेखिका एवं कवयित्री निर्मला कर्ण को लेखन के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी पुस्तक – कथा एक मासूम की, उसका दोष क्या था ? दुख का क्रेता, बित्ता भाई  व निर्मला की कहानियां के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बचपन पुस्तक और अनेक साझा संकलनों में भी पाठकों के लिए अच्छी कहानियां लिखी हैं। मालूम हो कि निर्मला कर्ण की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके पूर्व भी उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। लेखन के क्षेत्र में वह एक जाना पहचाना नाम है।

Share this:

Latest Updates