Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आन्दोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता विफल, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने चलायीं लाठियां

आन्दोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता विफल, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने चलायीं लाठियां

Ranchi news : रांची के मोरहाबादी मैदान में 02 जुलाई से आन्दोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच शुक्रवार को वार्ता हुई, लेकिन यह विफल रही। इसके बाद सहायक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग तोड़ कर मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए आगे बढ़ गये। सहायक पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पलट दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। इसके बाद पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सहायक पुलिसकर्मियों को समझा-बुझाया। सहायक पुलिसकर्मियों के आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे विवेकानंद ने कहा कि हमारी मांगों को नहीं माना जा रहा है। वार्ता के दौरान सरकार की ओर से वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि और एक साल के एक्सटेंशन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सहायक पुलिसकर्मियों की सहमति नहीं बनी।

एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि 09 अगस्त से समाप्त हो रहा उनका अनुबंध एक साल के लिए और बढ़ाया जायेगा। उनके वेतन भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा झारखंड पुलिस में होनेवाली बहाली में उन्हें आरक्षण दिया जायेगा।

सरकार की ओर से डीजीपी की अध्यक्षता में सहायक पुलिसकर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया गया था। झारखंड पुलिस के डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी मुख्यालय आरके मलिक, रांची डीसी सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता हुई। वार्ता में सरकार ने सहायक पुलिसकर्मियों के लिए संविदा बना कर भर्ती में आरक्षण और वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

Share this:

Latest Updates