Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

झारखंड की राजधानी रांची से सिक्किम घूमने आए छात्रों की बस गंगटोक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि रांची के संत जेवियर्स महाविद्यालय के करीब 22 छात्र सिक्किम घूमने आए थे। आज वह सिलगढ़ी के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में राजधानी गंगटोक के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने से बस पलट गई।

Share this:

Latest Updates