Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट : कुमार सूरज के शतक से छत्तीसगढ़ के खिलाफ झारखंड को मिली बढ़त

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट : कुमार सूरज के शतक से छत्तीसगढ़ के खिलाफ झारखंड को मिली बढ़त

Ranchi news : कुमार सूरज के शतक तथा शरणदीप एवं उत्कर्ष सिंह के अर्धशतक की बदौलत झारखंड ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में चल रहे चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 74 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड ने छत्तीसगढ़ की पहली पारी 230 रनों की जवाब में चार विकेट पर 304 रन बना लिए थे। स्टांप के समय विराट सिंह 22 रन बनाकर नाबाद थे। झारखंड के कुमार सूरज ने एक छक्के एवं 11 चौके की मदद से 104 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि शरणदीप सिंह ने 8 चौके की मदद से 69 एवं उत्कर्ष ने 9 चौके की मदद से 62 रन बनाए। कुमार सूरज और शरणदीप सिंह ने पहले विकेट लिए 179 रनों की साझेदारी निभाई। इशान किशन केवल 23 रन ही बना सके। छत्तीसगढ़ की ओर से गगनदीप सिंह ने दो एवं सुमित ने एक विकेट लिया।

Share this:

Latest Updates