Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Rasiya Ukraine war : यूरोपीय संघ ने रूस व बेलारूस के खिलाफ लगाए अतिरिक्त प्रतिबंध

Rasiya Ukraine war : यूरोपीय संघ ने रूस व  बेलारूस के खिलाफ लगाए अतिरिक्त प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले से नाराज अमेरिका और यूरोपीय संघ लगातार रूस पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसते जा रहे हैं। ताजा मामले में यूरोपीय संघ ने बुधवार को यूक्रेन की स्थिति के मद्देनजर रूस और बेलारूस के खिलाफ प्रतिबंधों का दायरा बढ़ा दिया है। यूरोपीय आयोग ने एक बयान में कहा कि नए प्रतिबंधों के तहत रूसी संघ को राजस्व प्रदान करने वाले 14 कुलीन वर्गीय और प्रमुख व्यावसायियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा दोनेत्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के साथ रूस की सहयोग संधि के सरकारी निर्णयों को हरी झंडी दिखाने वाले रूसी संघीय परिषद के 146 सदस्यों पर भी प्रतिबंध बढ़ाए गए हैं।

रेडियो संचार प्रौद्योगिकी पर भी लगेगा प्रतिबंध

इसके अलावा यूरोपीय संघ ने रूस को समुद्री नौवहन और रेडियो संचार प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाने की भी योजना बनाई है। साथ ही ईयू ने तीन बेलारूसी बैंकों, अर्थात् बेलाग्रोप्रोम बैंक, बैंक डबराबाइट और बेलारूस गणराज्य के विकास बैंक को स्विफ्ट सिस्टम से अलग करने पर सहमति व्यक्त की है। इससे पहले अमेरिका ने भी रूस पर प्रतिबंधों के दायरे को और बढ़ा दिया हे।

Share this:

Latest Updates