Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे के साथ दिखेंगी

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे के साथ दिखेंगी

Bollywood news, Mumbai news : रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अभी तक भले बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें दीपावली पार्टी में देखा गया था, जहां उनके लुक्स की हर जगह चर्चा हुई। बहरहाल वह फिल्म “आजाद” से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म अजय देवगन के भतीजे अमन के साथ उनके डेब्यू को लेकर चर्चा में है। फिल्म का पहला भी पोस्टर जारी हो चुका है। 

जनवरी 2025 में रिलीज होगी राशा और अमन की आजाद

राशा थडानी और अमन की जोड़ी को लेकर काफी समय से खबरें थीं कि उन्हें अभिषेक कपूर लॉन्च करेंगे। फिल्म “आजाद” का पहला लुक साझा किए जाने के बाद अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कहानी यारी की… कहानी वफादारी की। कहानी आजाद की। फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज होगी।

फैंस ने कहा- एक और स्टारकिड 

राशा के डेब्यू को लेकर फैंस में भारी उत्साह है। एक यूजर ने लिखा, “स्टारकिड इतनी सुंदर है कि अपनी मां की तरह ही नाम कमाएगी।” दूसरे ने कहा, “वाह, क्या सरप्राइज है! एक और स्टारकिड इंडस्ट्री में कदम रख रहा है।” एक और फैन ने राशा और अमन की केमिस्ट्री के बारे में टिप्पणी की, “यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि ये कितनी सफल होती है।” रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा समर्थित, यह फिल्म अभिषेक नैय्यर और अभिषेक कपूर द्वारा सह-निर्मित है।

Share this:

Latest Updates