Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL 2022 :  रविंद्र जडेजा ने एमएस धोनी को वापस सौंपी CSK की कप्तानी,

IPL 2022 :  रविंद्र जडेजा ने एमएस धोनी को वापस सौंपी CSK की कप्तानी,

8 में 6 मैच हारने के बाद…

आईपीएल 2022 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके के नए कप्तान रविंद्र जडेजा ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने 8 मैचों में 6 हार झेलने के बाद धोनी को वापस कप्तानी सौंपने का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को इसका ऐलान किया है। जडेजा अपने खेल पर ध्यान देना चाहते थे।

खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए छोड़ी कप्तानी

सीएसके की प्रेस रिलीज के अनुसार “रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और एमएस धोनी से सीएसके का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। एमएस धोनी ने बड़े हित में सीएसके का नेतृत्व करना और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देना स्वीकार किया है।”

प्वाइंट्स टेबल में CSK नौवें पायदान पर

महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन 15 के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही कप्तानी का पद छोड़ने का एलान किया था। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जडेजा की कप्तानी में टीम को 8 में से 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके को पहली जीत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली। दूसरा मैच उन्होंने मुंबई इंडियंस को हराकर जीता। मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में सीएसके 9वें पायदान पर है। चेन्नई इस सीजन में अपना नौवां मैच रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी।

Share this:

Latest Updates