Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वाकई दारुण घटना! तीन दिनों तक मां की डेड बॉडी के साथ सोती रही बेटी, जब…

वाकई दारुण घटना! तीन दिनों तक मां की डेड बॉडी के साथ सोती रही बेटी, जब…

Kolkata news : समाज में घटने वाली कुछ घटनाएं हमें झकझोर देती हैं। ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सामने आया है। बताया जाता है कि हावड़ा के चटर्जीहाट थाना अंतर्गत तातीपाड़ा इलाके में एक बेटी अपनी बूढ़ी मां की डेड बॉडी के साथ तीन दिनों से सो रही थी। 

आसपास फैल रही थी दुर्गंध 

स्थानीय लोगों ने बताया कई दिनों से 8 नंबर तीवतीबा लेन वाले घर के अंदर से कुछ सड़ने की दुर्गंध आ रही थी, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि एक महिला का सड़ा-गला शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। महिला का नाम मिनीति मुखर्जी (70) बताया गया है। उसी के बगल में उसकी बेटी काकली मुखर्जी (45) बैठी थी। पुलिस की ओर से अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है और बेटी को रिहैब सेंटर भेजा गया है। साथ ही वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि यह शव पिछले 3 चार दिनों से घर में पड़ा हुआ था, जिसके कारण तेज दुर्गंध फैली है।

भाई ने अपनी बहन के बारे में जो बताया…

 घटना की जानकारी जैसे ही मिनीति के भाई वरुण बनर्जी को हुई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वरुण ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन कई दिनों से बीमार चल रही थी और उनकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह भी उसी के साथ रहती है। उसने बताया कि वह कई दिनों पहले अपनी बहन के घर आया था और उसकी खोज खबर लेकर गया था, लेकिन 10 दिनों से वह अपनी बहन के घर नहीं आ पाया, जिसके बाद यह दुर्घटना घटी।

Share this:

Latest Updates