Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : राजधानी रांची में गर्मी का 5 वर्षों का रिकॉर्ड ब्रेक, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, जमशेदपुर में 43 डिग्री और डाल्टनगंज में 45 डिग्री से अधिक…

JHARKHAND : राजधानी रांची में गर्मी का 5 वर्षों का रिकॉर्ड ब्रेक, 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, जमशेदपुर में 43 डिग्री और डाल्टनगंज में 45 डिग्री से अधिक…

Year 2022 (साल 2022) गर्मी के नजरिए से बिल्कुल अलग नेचर का परिचय दे रहा है। पूरे उत्तर भारत में जो गर्मी मई के मध्य से जून के प्रारंभ तक पड़ती है, उसका एहसास नेचर ने इस बार अप्रैल में ही करा दिया। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी रांची में पिछले 5 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड अप्रैल माह में टूट गया है।

कई जिलों में चल रही लू

 19 अप्रैल को रांची सर्वाधिक गर्म रही और हिट वेव ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। रांची का पारा 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जो अप्रैल के महीने में पिछले 5 वर्षों में कभी नहीं हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 5 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि मार्च से लेकर अप्रैल में साइक्लोनिक सरकुलेशन नहीं बनने की वजह से यहां अब तक बारिश नहीं हो सकी है। इसी वजह से यहां का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक हो चुका है। मंगलवार यानी 19 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 43.6 डिग्री, जबकि डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गिरिडीह में भी कई दिनों से हिट में चल रही है इसके अलावा गढ़वा पलामू और चतरा में भी लू चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

20 से 22 अप्रैल के बीच कई जगह बारिश और वज्रपात के आशा

 मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार, 20 से 22 अप्रैल तक राज्य के कई जगहों पर गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज तथा रांची, बोकारो,गुमला, हजारीबाग व खूंटी में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Share this:

Latest Updates