Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Record : धोनी लगातार दूसरे साल बने झारखंड के सबसे बड़े इनकम टैक्स पेयर

Record : धोनी लगातार दूसरे साल बने झारखंड के सबसे बड़े इनकम टैक्स पेयर

Jharkhand Update News, Ranchi, Dhoni, Biggest Income Tax Payer : रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड के सबसे बड़े आयकर दाता बने हैं। उनकी आमदनी और आयकर विभाग को किये गये उनके भुगतान से यह अंदाज होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए धोनी की ओर से आयकर विभाग को आयकर के तौर पर 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। जबकि, पिछले वर्ष 2021-22 में भी धोनी ने आयकर विभाग को 38 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया था। दोनों वर्षों में भुगतान की राशि एक ही होने की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि भले ही धोनी की ब्रांड वैल्यू बाजार में आज भी बरकरार है, लेकिन उनकी आमदनी नहीं बढ़ी है। पिछले साल भी धोनी झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकर दाता के तौर पर उभर कर सामने आये थे। धोनी की आमदनी विज्ञापनों से होती है। वह एक बड़े ब्रांड माने जाते हैं। धोनी अपनी एंटरटेनमेंट कम्पनी के जरिये भी कमाई करते हैं। इसके अलावा क्रिकेट कोचिंग के लिए बनायी गयी कम्पनी से भी उन्हें आमदनी होती है। धोनी शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। इसके अलावा धोनी की आमदनी के और भी कई माध्यम हैं।

Share this:

Latest Updates