Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्रिटेन में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह

ब्रिटेन में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह

इन दिनों ब्रिटेन भीषण गर्मी से झुलस रहा है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKhsa) ने गर्मी को लेकर नेशनल इमरजेंसी लागू किया है। पहली बार गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश की मौसम सेवा यूके मेट आफिस के अनुसार रेड अलर्ट सोमवार और मंगलवार तक के लिए जारी किया गया है। 

गर्मी के कारण बाधित रही विमान सेवा

न्यूज़ एजेंसी रायटर के अनुसार सोमवार को भीषण गर्मी के कारण विमान सेवा भी बाधित रही। लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे पर अत्यधिक गर्मी की वजह से रनवे में खराबी आ गई थी। इस कारण विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। सोमवार देश के कुछ हिस्सों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रनवे को मरम्मत के बाद बाद में खोल दिया गया। ब्रिटेन में कई ट्रेनों के भी रद होने की खबर है। 

आज 40 डिग्री से पार हो सकता है तापमान

मंगलवार को तापमान पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ब्रिटेन में 25 जुलाई, 2019 को अब तक का सर्वाधिक तापमान  38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि ब्रिटेन में सामान्य तौर पर जुलाई महीने का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 21 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। 

लोगो बिना जरूरत यात्रा ना करने की सलाह

रेड अलर्ट जारी कर लोगों को घर के अंदर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है। रेल सेवाएं देरी से चल सकती हैं। गर्मी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की आशंका है। कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अन्य स्कूलों में पानी के स्प्रे की व्यवस्था की गई है।

मौसम कार्यालय के मुख्य कार्यकारी प्रोफेसर पेनी एंडर्सबी ने बीबीसी को बताया , मंगलवार ब्रिटेन के इतिहास में सबसे गर्म दिन हो सकता है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दक्षिण में लंदन से लेकर उत्तर में मैनचेस्टर और लीड्स तक लोगों को तपिश का सामना करना पड़ सकता है। बताते चलें कि स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में जंगल में आग लगने से पिछले हफ्ते से ही दक्षिणी यूरोप गर्मी के प्रकोप का सामना कर रहा है। स्पेन और पुर्तगाल में गर्मी से 600 मौतें हुई हैं। यहां  पिछले सप्ताह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 

ब्रिटेन में अब तक का सर्वाधिक तापमान 

25 जुलाई, 2019 – 38.7 डिग्री सेल्सियस

10 अगस्त, 2003 – 38.5 डिग्री सेल्सियस

31 जुलाई, 2020 – 37.8 डिग्री सेल्सियस

03 अगस्त, 1990 – 37.1 डिग्री सेल्सियस

18 जुलाई, 2022 – 37 डिग्री सेल्सियस

01 जुलाई, 2015 – 36.7 डिग्री सेल्सियस

09 अगस्त, 1911 – 36.7 डिग्री सेल्सियस

Share this:

Latest Updates