Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Red T-shirt :यह तो कमाल की टी-शर्ट है, PM मोदी को प्रेसिडेंट बाइडेन ने…

Red T-shirt :यह तो कमाल की टी-शर्ट है, PM मोदी को प्रेसिडेंट बाइडेन ने…

Global News, America, Washington, T-shirt Gifted To PM Modi By President Biden : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमाल की टीशर्ट गिफ्ट की है। यह AI लिखी टी-शर्ट है। इस पर लिखा है- The Future is AI यानी एआई भविष्य है। साथ ही इसके नीचे अंग्रेजी में अमेरिका और इंडिया लिखा है।

AI मतलब अमेरिका और इंडिया भी

गौरतलब है कि मोदी ने एक दिन पहले अमेरिकी संसद में भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बोलते हुए कहा था कि- AI का मतलब है, अमेरिका और इंडिया। यानी भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती को आगे बढ़ाना हमारी प्रतिबद्धता है। पिछले कुछ वर्षों में, AI- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में काफी प्रगति हुई है। साथ ही, दूसरे AI- अमेरिका और इंडिया में और भी महत्वपूर्ण विकास हुए हैं।

मौजूद रहे कई कंपनियों के सीईओ

बाइडेन के इस गिफ्ट को उनकी स्पीच से जोड़कर देखा रहा है। जब राष्ट्रपति बाइडेन ने मोदी को यह टी-शर्ट गिफ्ट की, उस समय माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एपल के सीईओ टिम कुक और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई कंपनियों के CEOs मौजूद थे। ये सभी शुक्रवार देर रात व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट जो बाइडेन के साथ हाईटैक हैंडशेक प्रोग्राम में शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates