New Delhi News: दिल्ली में गुरुवार से रेखा सरकार का आगाज हो चुका है। रेखा गुप्ता (50वर्ष) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और एनडीए के वरिष्ठ नेता एवं अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
गौरतलब है कि रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं। भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, जिससे यह पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बन गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की है। मंत्री पद की शपथ ग्रहण करनेवालों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवीन्द्र इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह के नाम शामिल हैं।
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

Share this:


