Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, आज लेंगी शपथ

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, आज लेंगी शपथ


New Delhi News: दिल्ली के नये मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतत: संशय खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार की शाम पार्टी के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पद के लिए शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता के नाम का एलान किया गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। वह 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगी।

प्रवेश वर्मा और विजेन्द्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने ध्वनिमत से समर्थन किया
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार की शाम आयोजित विधायक दल की बैठक में नयी दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा और रोहिणी से विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने ध्वनिमत से समर्थन किया। इससे पहले शाम 07 बजे जब विधायक दल की बैठक शुरू हुई, तो भी शालीमार बाग से विधायक चुनी गयीं रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं। क्योंकि, देश में जिन भी राज्यों में अभी भाजपा सरकारें हैं, वहां कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। बुधवार को विधायक दल की बैठक के लिए जब रेखा गुप्ता आयीं, तो मीडिया के सामने भी जीत का निशान (विक्ट्री साइन) दिखा कर सभी का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं।
रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में अच्छी खासी संख्या में हैं। वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ
रेखा गुप्ता की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। वह बचपन में ही पिता के साथ दिल्ली आ गयीं। छात्र जीवन में एबीवीपी से राजनीति में एंट्री की। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में मैनेजर थे। इसी नौकरी के दौरान उनके पिता परिवार को लेकर दिल्ली शिफ्ट हो गये। दिल्ली विधानसभा का चुनाव रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हरा कर जीता है। रेखा गुप्ता को कुल 68,200 वोट मिले थे, जबकि आआपा की वंदना कुमारी 38,605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। यहां से कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन 4892 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

Share this:

Latest Updates