Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Release : चित्रपट झारखंड का फिल्म महोत्सव जून में,पोस्टर का हुआ लोकार्पण

Release : चित्रपट झारखंड का फिल्म महोत्सव जून में,पोस्टर का हुआ लोकार्पण

Jharkhand Update News, Ranchi, Film Festival : चित्रपट झारखंड का तीन दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव 23 से 25 जून तक चलेगा। लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन सरला बिरला यूनिवर्सिटी कैंपस में होगा। इसको लेकर खेलगांव में शनिवार को झारखंड फोटोग्राफर एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से आयोजित चौथे फोटोग्राफिक एक्सपो के मुख्य मंच पर लघु फिल्म महोत्सव के पोस्टर का लोकार्पण हुआ। 

इस पोस्टर लोकार्पण कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के नामचीन छायाकारों के अतिरिक्त ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, बिहार आदि प्रदेशों के भी फिल्म मेकर्स और छायाकार उपस्थित थे। चित्रपट झारखंड के डॉ सुशील अंकन ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य झारखंड प्रदेश के फिल्म निमार्ताओं को एक दृष्टि प्रदान करना है, जिससे वे भारतीय मूल्यों को केंद्र में रख कर सार्थक फिल्में बनाएं और समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करें। फिल्मों को रोजगार से जोड़ते हुए झारखंड में फिल्म निर्माण करने पर डॉ अंकन ने बल दिया।

Share this:

Latest Updates