Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहत : अमूल दूध एक रुपए सस्ता, नई कीमतें लागू

राहत : अमूल दूध एक रुपए सस्ता, नई कीमतें लागू

New Delhi news : देशभर में अमूल दूध एक रुपए सस्ता हो गया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतें घटाई गई हैं। नई कीमतें आज यानी 24 जनवरी से ही लागू कर दी गई हैं।

पिछले साल लोकसभा चुनाव नतीजे 4 जून को आए थे। इससे 3 दिन पहले ही अमूल दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें अमूल गोल्ड दूध में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी।

पिछले साल दाम बढ़ाए जाने पर गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने कहा था कि कंपनी के ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कॉस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। हालांकि, यह बढ़ोतरी ओवरऑल एमआरपी की 3-4% ही है, जो की खाद्य महंगाई की दरों से काफी कम है। यहां यह भी ध्यान रखना चाहिए कि फरवरी 2023 से अब तक कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था।

Share this:

Latest Updates