Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm : मनुष्य की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है दूर्वा, भगवान गणपति को भी है बहुत प्रिय

Dharm : मनुष्य की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है दूर्वा, भगवान गणपति को भी है बहुत प्रिय

Durva paves the way for progress, Lord Ganesha is also very dear to him, dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : सनातन धर्म में पेड़-पौधे, जंगल- पहाड़, नदी-नालों का अपना आध्यात्मिक महत्व है। ये जहां हममें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, वही हमें मानसिक शांति प्रदान करते हैं। ऐसे भी हरियाली हर किसी को भाती है और जो मन को भाए, वह हमें ऊर्जावान बनाता है। इन्हीं पेड़- पौधों में दूर्वा घास भी है, जो हमारी तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान गणपति को भी यह बेहद पसंद है। कहते हैं अगर आप बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइये दूर्वा घास के बारे में लेते हैं कुछ और जानकारियां-

जानें कुछ खास बातें

✓अगर आप भगवान गणेश की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें दूर्वा अर्पित करें। आप इसे घर के एक कोने में भी इसे लगा सकते हैं। यह घर में सुख समृद्धि लाता है। 

✓ याद रखें कोई भी पेड़ पौधे सही दिशा में लगाया जाना चाहिए, तब ही इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। जहां तक दूर्वा की बात है इसे ईशान कोण, घर के मंदिर के आसपास अथवा उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को धन लाभ होता है।

✓दक्षिण दिशा में इसे भूल कर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे संबंधित व्यक्ति को जहां आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, वहीं घर में अशांति का माहौल बना रहता है। 

✓ दूर्वा को खिड़की के पास भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि दूर्वा का पौधा सौभाग्य लाता है। खिड़की के पास रखने से घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

✓वास्तु विशेषज्ञ की मानें तो इस पौधे को हमेशा मिट्टी या तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए। इस पर नियमित जल अर्पित करना आपके हित में होगा।

✓ अगर आप करियर में प्रोन्नति चाहते हैं तो दूर्वा दुर्गा को अपने डेस्क पर स्थान दें, आप करियर के शिखर पर होंगे।

Share this:

Latest Updates