Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm; छोटी दीवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्द्धन पूजा, भाई दूज की तिथियां व मुहूर्त

Dharm adhyatm; छोटी दीवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्द्धन पूजा, भाई दूज की तिथियां व मुहूर्त

Dharma and Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious : दीवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह एक पर्व न होकर त्योहारों का एक समूह है, जो पूरे 05 दिनों तक चलता है। दीवाली मनाने की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर। दीवाली का हर दिन बेहद खास होता है। इसे सुख-समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल दीवाली पर्व का पहला त्योहार यानी धनतेरस 10 नवम्बर को मनाया जायेगा, 11 नवम्बर को छोटी दीवाली, 12 को बड़ी दीवाली, 14 को गोवर्धन पूजा, तो 15 को भाई दूज मनाया जायेगा। आइए जानते हैं…

छोटी दीवाली पूजा मुहूर्त 2023

इस साल छोटी दीवाली 11 नवम्बर को मनायी जायेगी। छोटी दीवाली पर माता लक्ष्मी, भगवान हनुमान और मां काली की पूजा की जाती है। इस दीवाली हनुमान पूजा का मुहूर्त देर रात 11:15 से 12:07 बजे तक रहेगा। वहीं, मां काली की पूजा भी रात 11:15 से 12:07 बजे तक की जायेगी।

दीवाली पूजा मुहूर्त 2023

इस वर्ष दीवाली पर्व 12 नवम्बर को मनाया जायेगा। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:18 से 07:14 तक रहेगा। दीवाली पर शारदा पूजा, काली पूजा और चोपड़ा पूजा भी की जाती है। दीवाली पर शारदा पूजा और चोपड़ा पूजा का मुहूर्त सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) प्रात: 05:08 से 10:03 रात्रि तक मुहूर्त (लाभ) – देर रात 01:19 बजे से 02:57 बजे तक, ऊषाकाल मुहूर्त (शुभ) प्रात: 04:36 बजे से 06:14 बजे तक, दीवाली पर काली पूजा मुहूर्त काली पूजा निशिथ काल 11:15 से 12:07 बजे तक है।

नरक चतुर्दशी मुहूर्त 2023

नरक चतुर्थी 12 नवम्बर 2023 को दीवाली वाले दिन मनायी जायेगी। नरक चतुर्दशी पर अभ्यंग स्नान मुहूर्त सुबह 05:00 से 06:13 बजे तक रहेगा। नरक चतुर्दशी के दिन चन्द्रोदय का समय 05:00 ए एम का है।

गोवर्द्धन पूजा मुहूर्त 2023

इस साल गोवर्द्धन पूजा का त्योहार 14 नवम्बर को मनाया जायेगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:15 से 08:25 तक रहेगा। जबकि, गोवर्द्धन पूजा की तिथि 13 नवम्बर की दोपहर 02:56 बजे से 14 नवम्बर की दोपहर 02:36 तक रहेगी।

भाई दूज मुहूर्त 2023

इस साल भाई दूज का त्योहार 15 नवम्बर को मनाया जायेगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:46 से 02:56 तक रहेगा। जबकि, भाई दूज की तिथि 14 नवम्बर की दोपहर 02:36 से 15 नवम्बर की दोपहर 01:47 बजे तक  है।

Share this:

Latest Updates