Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Remarkable Success : अब चंद्रमा को छूने ही वाला है हमारा चंद्रयान-3, धन्यवाद दोस्त कहते हुए…

Remarkable Success : अब चंद्रमा को छूने ही वाला है हमारा चंद्रयान-3, धन्यवाद दोस्त कहते हुए…

National News Update, Sriharikota, Chandrayaan-3 : हर भारतवासी के लिए गर्व महसूस करने का पल। स्पेस साइंस में देश एक नया इतिहास रचने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-3 सटीक तरीके से चंद्रमा को जल्द ही छूने वाला है। गुरुवार को चंद्रयान ने एक और सफलता हासिल कर ली। विक्रम लैंडर यान से अलग हो गया है। इसरो ने प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल को सफलता पूर्वक अलग कर दिया।

23 अगस्त को लैंडर की होगी सॉफ्ट लैंडिंग

अब 23 अगस्त को इसी लैंडर की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होना है। लैंडिंग के लिए शाम 5.45 बजे का समय बताया गया है। इससे पहले भारत के तीसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-3 ने बुधवार को अंतिम बार अपनी कक्षा में बदलाव किया।

इस कामयाबी का मतलब

अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। चंद्रयान-3 की कामयाबी के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। पूर्व में चंद्रयान-2 मिशन के तहत भारत ने 2019 में लैंडर को उतारने का प्रयास किया था। हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिग हो गई थी। इस बार सफल लैंडिंग के लिए कई अतिरिक्त सावधानियां इसरो ने बरती हैं।

Share this:

Latest Updates