Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजकमल धनसार में गणतंत्र दिवस का आयोजन, याद किए गए अमर शहीद

राजकमल धनसार में गणतंत्र दिवस का आयोजन, याद किए गए अमर शहीद

Dhanbad news  : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में झंडोत्तोलन विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव  दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के सदस्य केशव हड़ोदिया, राजेश रिटोलिया एवं अन्य सदस्य गण के अलावा प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र, उपप्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने भारत माता की चित्र पर पुष्पार्चन किया। साथ ही, झंडे को सलामी दी।

IMG 20250128 WA0009

विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र ने इस अवसर पर अतिथियों का परिचय कराया एवं गणतंत्र दिवस की भूमिका दी। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है। 26 जनवरी 1950 को देश का अपना संविधान लागू हुआ, तब से आज तक संविधान के निर्देशानुसार देश के सारे कार्य सम्पन्न होते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की केन्द्र सरकार ने जिस तौर तरीके से कार्य किया है, ऐसे कार्यों की जरूरत आजादी की बाद से ही करने की आवश्यकता थी। लेकिन, पिछली सरकारों ने ऐसा नहीं किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Share this:

Latest Updates