Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प, 21 को होगी कल्पना सोरेन और तेजस्वी की सभा

इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प, 21 को होगी कल्पना सोरेन और तेजस्वी की सभा

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में गठबंधन दलों के नेता उपस्थित रहे। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को जीत दिलानी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से चुनाव कार्य में जुड़ जाएं। इस दौरान 21 मई को जमशेदपुर में होने वाली तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह, और कल्पना सोरेन की सभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामदास सोरेन ने भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा दिया। इस मौके युवा राजद के युवा जिला अध्यक्ष शुभम सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महंगाई को बढ़ा दिया है। इस कारण गरीबों को दो वक्त की रोटी जुटाने में भी दिक्कत हो रही है। इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करना जरूरी हो गया है।

Share this:

Latest Updates