Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार 

सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार 

मुख्यमंत्री ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रहीं नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रहीं नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री ने जेएसएससी अध्यक्ष से ली जानकारी 

इस बैठक में उन्होंने सहायक आचार्य के 26 हज़ार पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया से सम्बन्धित पूरी जानकारी जेएसएससी के अध्यक्ष और शिक्षा सचिव से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि सर्वोच्च न्यायालय ने सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर सिर्फ रोक लगायी है। परीक्षा के आयोजन पर  किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जायेगी।

सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित होंगी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के प्रशांत कुमार ने बैठक में कहा कि विभिन्न पदों के लिए आयोजित होनेवालीं सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार होंगी। ऐसे में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के बीच किसी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग पूर्व में ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां घोषित कर चुका है। ऐसे में पूर्व निर्धारित तारीखों के अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन से सम्बन्धित तैयारियां पूरी की जा रही है।

Share this:

Latest Updates