Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Result Of Bad Doing : गलती की है तो भरना होगा जुर्माना,कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप पर महिला के यौन शोषण का माना दोषी

Result Of Bad Doing : गलती की है तो भरना होगा जुर्माना,कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप पर महिला के यौन शोषण का माना दोषी

Foreign News, Washington, Ex. President Donald Trump Fined 41 Crore : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैगजीन राइटर ई जीन कैरोल के यौन शोषण का जिम्मेदार ठहराया गया है। न्यूयॉर्क में 9 मेंबर्स की जूरी ने ट्रम्प को बैटरी(हमला करने), यौन शोषण और मानहानि केस में दोषी माना। इसके बाद ट्रंप कैरोल को मुआवजे के रूप में 41 करोड़ रुपए (5 मिलियन डॉलर) देंगे। न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने सुनवाई के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। 

ट्रंप बोले, मेरे खिलाफ सबसे बड़ी साजिश

कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। वो जीन कैरोल को जानते तक नहीं हैं और ये उनके खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी साजिश है। ये फैसला अमेरिका के लिए शर्मनाक है।

नहीं मानी रेप की बात

कोर्ट ने यह नहीं माना है कि ट्रंप ने कैरोल का रेप किया। मैगजीन राइटर जीन कैरोल ने 2019 में आरोप लगाया था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ​​1996 में मैनहैटन के एक डिपार्टमैंटल स्टोर में उनका रेप किया था। ट्रंप ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि कैरोल उनके लायक नहीं हैं। वे कैरोल को नहीं जानते और उनसे स्टोर में नहीं मिले थे। मैगजीन राइटर अपनी किताब को बेचने के लिए झूठी कहानी बना रही हैं।

Share this:

Latest Updates