Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजस्वकर्मी 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

राजस्वकर्मी 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Giridih News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शुक्रवार को गिरिडीह के गांवा अंचल के घूसखोर राजस्वकर्मी आलोक कुमार को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी के नेतृत्व मे धनबाद एसीबी कि टीम ने इस दौरान घूसखोर कर्मी आलोक कुमार को उसके आवास से उस समय धर दबोचा, जब वह शिकायतकर्ता राजू यादव से जमीन म्यूटेशन के नाम पर 20 हजार रुपये ले रहा था। राजस्व कर्मी ने राजू यादव से 50 हजार रुपये की मांग की थी और मांगी गयी घूस की पहली किस्त 20 हजार देना तय हुआ।
शिकायतकर्ता राजू यादव भी कर्मी के बुलाये स्थान पर 20 हजार देने पहुंचा। इस दौरान पहले से तैयार एसीबी टीम ने 20 हजार नकद लेते हुए उसे दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार तिसरी-गांवा का राजस्व कर्मी आलोक कुमार राजू यादव से उसके तिसरी अंचल की जमीन के म्यूटेशन के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में एसीबी टीम ने उसके घर की तलाशी भी ली।

Share this:

Latest Updates