Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक समय माया नगरी मुंबई में धमाल मचाया था एक्ट्रेस रिमी सेन ने, अब सच्चाई… 

एक समय माया नगरी मुंबई में धमाल मचाया था एक्ट्रेस रिमी सेन ने, अब सच्चाई… 

Bollywood news : एक समय ऐसा था, जब माया नगरी मुंबई में फिल्म हंगामा के माध्यम से एक्ट्रेस रिमी सेन ने धमाल मचाया था। बाद में वह फिल्मों से दूर हो गई थीं। इधर हाल में वह फिर चर्चा में आई हैं, जब उनकी एक तस्वीर के माध्यम से चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी करने की बात सामने आई थी। अब उन्होंने अपनी वायरल तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवायी है। वह फोटो के लिए केवल बोटॉक्स यूज करती हैं। इस तरह रिमी सेन ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर हंसते हुए हवा में उड़ा दिया। लेकिन उनकी ताजा तस्वीरों और उनके बदले हुए लुक ने लोगों को यह विश्वास दिला दिया था कि उन्होंने सर्जरी करवा ली है।

फिल्मों से गायब होने की स्थिति 

बता दें रिमी सेन के बारे में अगर बात की जाए तो रिमी सेन को बॉलीवुड की फिल्मों जैसे धूम, हंगामा, गोलमाल, दीवाने हुए पागल, फिर हेरा फेरी और जॉनी गद्दार में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह सलमान खान के बिग बॉस का भी हिस्सा थीं और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन के सह-निर्माता के रूप में जुड़ी हुई है। इंटरव्यू में उन्होंने हिंदी फिल्मों से अचानक गायब होने के पीछे की वजह का खुलासा किया था। कहा था, मैं कॉमेडी फ़िल्में करके थक गई थी, वहां मेरे लिए ज़्यादा रोल नहीं हुआ करते थे। मेरा सिर्फ़ फ़र्नीचर रोल होता था। मुझे हंगामा और जॉनी गद्दार जैसी कुछ ही फ़िल्मों में अच्छे रोल मिले, लेकिन बाद वाली फ़िल्म नहीं चली और मैं इसी तरह का काम करना चाहती थी। जब उनसे संपर्क में रहने या सह-कलाकारों अजय देवगन, अक्षय कुमार से मार्गदर्शन मांगने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं किसी से मदद नहीं मांग सकती। जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, मदद नहीं मिलती।

Share this:

Latest Updates