Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुरान जलाने के बाद स्वीडन में दंगे, कई शहरों में भड़की हिंसा, दंगाइयों के हमले में 16 पुलिसकर्मी जख्मी, पुलिस की गोली से तीन घायल

कुरान जलाने के बाद स्वीडन में दंगे, कई शहरों में भड़की हिंसा, दंगाइयों के हमले में 16 पुलिसकर्मी जख्मी, पुलिस की गोली से तीन घायल

इस्लाम की धार्मिक और सबसे पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ जलाने को लेकर स्वीडन में दंगे भड़क गए हैं। स्वीडन के कई शहरों में व्यापक स्तर पर हिंसा भड़की हुई है। दंगाइयों के हमले में 16 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं, वहीं पुलिस की गोली से तीन लोग घायल हुए हैं।

अब तक 17 को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार स्वीडन के ओरेब्रो शहर में एक दक्षिणपंथी व अप्रवासी विरोधी समूह ने कथित तौर पर कुरान को जलाया था। डेनिश-स्वीडिश चरमपंथी रासमुस पालुदान ने कुरान को जलाने का दावा कर आगे भी ऐसा करते रहने का एलान किया था। ओरेब्रो के अलावा स्टॉकहोम, लिंकोपिंग, मालमो और नॉरकोपिंग शहरों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया गये। इन सभी शहरों में हिंसा भड़क उठी। पूर्वी शहर नॉरकोपिंग में उग्र दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दंगों में कई गाड़ियां फूंक दी गयी। पुलिस अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बस समेत कई गाड़ियां जलाईं

दक्षिणी स्वीडन के शहर मालमो में दक्षिणपंथी समूह की रैली में एक बस समेत कई गाड़ियों को जला दिया गया। दंगों से पुलिस को भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस के वाहनों को आग लगाई जा रही है। 16 पुलिसकर्मी दंगाइयों के हमले में जख्मी हो चुके हैं।

स्वीडन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख एंडर्स थॉर्नबर्ग ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों की जिंदगी की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा, हमने पहले भी हिंसक दंगे देखे हैं, लेकिन यह कुछ अलग ही है।

Share this:

Latest Updates