Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऋषभ पंत शीघ्र ही अपना पुराना फार्म हासिल कर लेंगे : नवजोत सिंह सिद्धू

ऋषभ पंत शीघ्र ही अपना पुराना फार्म हासिल कर लेंगे : नवजोत सिंह सिद्धू

Chandigarh news, cricket news, Rishabh pant, Navjot Singh Sidhu: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत जल्द ही अपना पुराना फॉर्म हासिल कर लेंगे। ऋषभ ने करीब 14 महीने के बाद आईपीएल से खेल में वापसी की है। वह साल 2022 में हुए एक कार हादसे के बाद से ही खेल से दूर थे। वह इसी कारण आईपीएल के पिछले सत्र से भी बाहर थे। ऋषभ ने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करते हुए अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ केवल 18 रन ही बनाये हालांकि इस दौरान उनके रन लेने की गति तेज थी। वहीं विकेटकीपिंग के दौरान उन्होंने स्टंप के पीछे कैच पकड़ने के साथ ही एक स्टंपिंग भी की थी।  

सिद्धू ने कहा, वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहा है और विकेटों के बीच में अच्छी तरह दौड़ रहा है। वह अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। वह बस जल्द ही फॉर्म हासिल कर लेगा, यह बस समय की बात है पर अहम बात यह है कि भारतीय क्रिकेट को उसका बेसकीमती हीरा वापस मिल गया है और मैदान पर उसकी वापसी के लिए हमें भगवान का आभारी होना चाहिए। 

Share this:

Latest Updates