Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीत दिलाने के लिए राकोमयू ने कसी कमर

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को जीत दिलाने के लिए राकोमयू ने कसी कमर

भाजपा को पराजित करने के लिए संकल्पित हैं सभी श्रमिक संगठन व सम्पूर्ण इंडिया गठबंधन : ए के झा

MP Election 2024, Dhanbad news : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के महामंत्री ए के झा ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केन्द्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य, रीजनल, क्षेत्रीय, शाखा के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता के नाम पत्र जारी करते हुए कहा है कि “आगामी 25 मई 2024 को धनबाद संसदीय क्षेत्र का चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में अनुपमा देवी को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने हमेशा देश के हर संसदीय और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया है और उसे विजयी बनाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है।” 

भाजपा उम्मीदवार को पराजित करने का संकल्प 

श्री झा ने कहा है कि, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  खड़गे, कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, जननायक-कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को  दिये वचन और संकल्प के आधार पर इंटक और इंटक से सम्बन्धित सभी श्रमिक संगठन तथा सम्पूर्ण इंडिया गठबंधन से सम्बद्ध संगठन इस संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के घोषित उम्मीदवार को पराजित करने के लिए संकल्पित है। यह संसदीय चुनाव देश की जनता का भविष्य तय करेगा। देश मजदूर, किसान, शोषित, पीड़ित, दलित चलायेंगे या चंद पूंजीपति चलायेंगे। बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता के खिलाफ लड़ना हमारा कर्तव्य है। देश मजदूर और किसानों की ओर देख रहा है।” 

29 अप्रैल को होगी होटल ब्लैक रॉक में बैठक

उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में इस जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए यूनियन की एक आपातकालीन बैठक 29 अप्रैल सोमवार दिन 11:00 बजे धनबाद स्थित ब्लैक रॉक के सभागार में आयोजित की गयी है। इस बैठक में संघ के सभी शाखा, क्षेत्रीय, रीजनल और केन्द्रीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आपसी विचार विमर्श के साथ संसदीय चुनाव की रणनीति बना कर अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपने संकल्प के साथ कार्य करेंगे। 

Share this:

Latest Updates