Etawah news : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-125 के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही लग्जरी कार पीछे से एक ट्रक में घुस गयी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दो विदेशी युवतियां भी हैं, जिनमें एक अफगानिस्तान और दूसरी रूसी नागरिक थी। स्थानीय पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करवाया है।
उप्र के इटावा में सड़क हादसा, दो विदेशी युवतियों समेत तीन की मौत, तीन जख्मी

Share this:


