Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उप्र के गाजीपुर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

उप्र के गाजीपुर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

Gazipur news :  उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ स्नान के बाद प्रयागराज से तीर्थ यात्रियों को लेकर आ रहा वाहन गाजीपुर जिले के नन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला के पास हाई-वे पर शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Share this:

Latest Updates