Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में सड़क हादसा, साठ वर्षीय महिला की हुई मौत 

मोतिहारी में सड़क हादसा, साठ वर्षीय महिला की हुई मौत 

Chiraiya news :  चिरैया-ढाका मुख्य पथ में मीरपुर हरि ब्रह्म स्थान के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की आयु साठ वर्ष के करीब बताई जा रही है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मृतका अर्द्ध विक्षिप्त या भीख मांगने वाली बताई जा रही है। घटना के समय वर्षा हो रही थी। इस बीच किसी वाहन ने उसे ठोकर मारकर जख्मी कर दिया। समय पर इलाज नहीं होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। संवाद प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Share this:

Latest Updates