Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत, 13 लोग घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत, 13 लोग घायल

Mumbai news  : महाराष्ट्र के नासिक जिले में नासिक-मुम्बई हाइवे पर बीती रात टेम्पो-ट्रक की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये। घायल सभी युवकों को नासिक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी भद्रकाली पुलिस ने दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मंत्री गिरीश महाजन ने सोमवार की सुबह घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में जाकर घायलों युवकों का हालचाल जाना। गिरीष महाजन ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 05-05 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी। घायलों का इलाज मुफ्त होगा।

पुलिस के अनुसार रविवार रात में लोहे की सरियों से भरी ट्रक धुले से मुम्बई की ओर जा रही थी। युवकों का एक समूह टेम्पो से धरणगांव से नासिक लौट रहा था। अचानक द्वारका फ्लाइ ओवर पर टेम्पो ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। अतुल मंडलिक, संतोष मंडलिक, दर्शन घर्टे, यश घर्टे और चेतन पवार की मौके पर मौत हो गयी। राहुल राठौड़, लोकेश निकम, अरमान खान, ओम काले, अक्षय गुंजाल, राहुल साबले सहित 13 युवक घायल हो गये। मृतक सभी युवक सिडको के सह्याद्री नगर इलाके के निवासी थे।

Share this:

Latest Updates