Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Road accident: नैनीताल जिले में खाई में गिरा वाहन, 08 की मौत व 03 घायल

Road accident: नैनीताल जिले में खाई में गिरा वाहन, 08 की मौत व 03 घायल

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, nainital news, Uttrakhand news : जिले के पतलोट से अमजड़ जानेवाले मोटरमार्ग पर छीड़ाखान के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक को बचाने में पिकअप वाहन खाई में गिरने से 08 लोगों की मौत हो गयी है। दुर्घटना में 03 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं हैं। मृतकों में दम्पति और बेटा भी हैं, जबकि उनका दूसरा बेटा अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 08 बजे नैनीताल जनपद के दूरस्थ पतलोट से अमजड़ जानेवाले मोटरमार्ग पर छीड़ाखान के पास पिकअप वाहन एक बाइक को बचाने के प्रयास में खाई में गिर गयी।

पिकअप वाहन में 11 यात्री सवार थे 

पिकअप वाहन में चालक सहित कुल 11 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में ग्राम डालकन्या पट्टी गौनियारो जिला नैनीताल निवासी 38 वर्षीय धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू, 35 वर्षीय तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र व उनकी पत्नी 26 वर्षीय रमा देवी व 05 वर्षीय बेटा तरुण पनेरू, 51 वर्षीय देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त, 26 वर्षीय नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके अलावा ग्राम अधौड़ा पट्टी पदमपुर निवासी 25 वर्षीय शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह व उनके भाई 20 वर्षीय नवीन सिंह की अस्पताल में मौत हो गयी। इसके अलावा वाहन चालक डालकन्या निवासी वाहन मालिक 36 वर्षीय राजेन्द्र पनेरू पुत्र लाल मणि, 46 वर्षीय हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशनानंद व 09 वर्षीय योगेश चंद्र पुत्र तुलसी प्रसाद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति सांत्वना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Share this:

Latest Updates