– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

6111 मीटर ऊंची यूनम पीक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आज धनबाद लौटेगी रूपा, होगा जोरदार स्वागत

IMG 20220818 070733

Share this:

धनबाद जिला अंतर्गत कतरासगढ़ की रहनेवाली रूपा कुमारी पंद्रह अगस्त को देश के 6111 मीटर ऊंची यूनम पीक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आज अब अपने शहर धनबाद लौटेगी। उनके सफल अभियान को लेकर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। उनके वापस लौटने पर उसके स्वागत की जोरदार तैयारी विभिन्न संगठनों और लोगों ने कर रखी है। 

15 सदस्यीय दल में झारखंड की एकमात्र लड़की थी

अपनी सफलता की कहानी शेयर करते हुए रूपा ने दूरभाष पर बताया था कि इस अभियान के लिए धनबाद धनबाद से रवाना होने पर वह बहुत ज्यादा रोमांचित थी। ‌उन्हें तिरंगा लेकर चढ़ाई करने में बहुत ज्यादा आनंद का अनुभव हुआ। यही कारण था कि वह अपने अभियान पूरी तरह से सफल रहीं। उन्होंने बताया कि देशभर से इस अभियान में 15 लोग शामिल थे। इसमें वह झारखंड से अकेली लड़की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही ट्रैकिंग का शौक था। पुणे रांची और कोलकाता में पढ़ाई के दौरान अपना शौक पूरा करने का भरपूर मौका मिला।

सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। जो सपोर्ट के बिना हुआ सफल नहीं हो पाती। माता पिता के आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम पर पहुंची है। वह अभी तक चार चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर चुकी है। सबसे पहले उन्होंने 3636 मीटर ऊंची सांग कू फू चोटी फतह की थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates